छाछ पीने से क्या लाभ होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 17:16

छाछ के फायदे (Benefits of Chaas in Hindi)

छाछ में बायो एक्टिव प्रोटीन होता है, जो ब्लड प्रेशर को घटाने का काम करता है. प्रतिदिन छाछ या मट्ठे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हृदय संबंधी दिक्कत नहीं होती हैं।
छाछ अपच, भूख न लगने व कब्ज़ के समस्या में फ़ायदा पहुंचाते हैं।
छाछ कोलेस्ट्रॉल को घटाने में एक प्राकृतिक औषधि का कार्य करता है, इसका नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।
छाछ पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।
यह एसिडिटी और पेट की जलन को दूर करता है।
पेशाब में दर्द हो तो छाछ पीने से आराम मिलता है।
इससे डायरिया का खतरा टलता है।
यह अल्सर जैसी बीमारी में असरकारक है।
छाछ में कैल्शियम बहुत मात्रा में होता है इसलिए यह ऑस्टियोपोरोसिस में मदद करता है।
यह शरीर में रोग प्रतिरोधक शक्ति उत्पन्न करता है।
छोटे बच्चों को रोज़ाना छाछ पिलाने से दांत निकलने में तकलीफ नहीं होती।
वज़न कम करना हो तो छाछ पीना चाहिए, फ़ायदेमंद होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info